Aaj Ka Rashifal 13th June: ये राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी अपार सफलता

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बनाए रखें। अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी ना करने दें। दफ्तर में यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उस समय पर पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 13th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपसे लापरवाही हो सकती है। व्यापारियों को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। कामकाज से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आप अच्छी तरह सोच लें। व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण कागजी काम आज ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:39
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर घर के बड़ों के साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी। कामकाज से जुड़े फैसले लेते समय आप अति आत्मविश्वास से बचें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप खुद पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के बड़े यदि कोई जिम्मेदारी देते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। मुमकिन है जल्द ही आपको कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आए बढ़ाने वाले स्रोतों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप फिजूलखर्ची से भी बचें। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप पूरी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप खाने पीने में लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो आप अपनों से अपनी परेशानी साझा करें। आपको उनकी मदद जरूर मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बातचीत करने में ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। आपको उचित समय का इंतजार करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों की लिस्ट में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज उच्च अधिकारी भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएंगे। ऐसे में आपको धैर्यवान रहना होगा। व्यापारियों का दिन ठीक ठाक रहेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आज दफ्तर का माहौल खराब कर सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ अनबन होने की भी संभावना है। काम के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको अपने उच्च अधिकारियों से खुलकर बात करने की आवश्यकता है। मुमकिन है आपकी परेशानी जल्द ही दूर हो जाए। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कहीं आवेदन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग, मूवी, डिनर आदि के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आज आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपको किसी करीबी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों पर शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, June 13, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion