Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 13th March: कर्क राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक फायदा, इनकी भी आज चमक उठेगी किस्मत
आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारी यदि बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का गुस्सेल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मामला अटकने के कारण आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इसके अलावा खर्चों में वृद्धि होने के कारण भी आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लें नहीं तो भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बॉस की तारीफ भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। ना चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचना होगा। घर का वातावरण बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ आज बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 6:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका बड़ा आर्थिक फायदा कर सकती है। आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऐसे में आप अपने सभी काम दुगनी तेजी से पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कागजी काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आप अपने प्रिय की मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि लंबे समय से आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज छोटे-मोटे खर्चे हो सकते हैं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या फिर स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक वर्कलोड बढ़ने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके कान में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी का खराब बर्ताव आज आपको तनाव दे सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और समझदारी से अपने बीच के मसले को सुलझाने का प्रयास करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा आपको सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में चल रहा कलह आज खत्म होगा, साथ ही अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपके माता-पिता को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आपके प्रिय कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:45
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों को अपने मन को भ्रमित होने से रोकने की आवश्यकता है। आप केवल अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। व्यर्थ की चीजों से आप दूर रहें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आज भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने प्रिय की खुशियों का भी ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। फिजूल खर्ची से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 9:40 से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों को लेकर आज आप काफी कुछ असहाय महसूस करेंगे और आपकी फिजूल खर्ची के कारण आपके बड़े आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन विवाद स्पद रहने की संभावना है। आपको अपने साथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कसरत शामिल करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो अनुभव में आपसे काफी कम हो। ऐसे में बातचीत के दौरान आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है नहीं तो आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में गलतियां निकालने से बचें, साथ ही आपको पीठ पीछे उनकी बुराइयां करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़े अवसर की प्राप्ति होगी। कारोबार बढ़ाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
किसी स्वार्थी व्यक्ति का बर्ताव आज आपका मानसिक शांति को खत्म कर सकता है। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें और व्यर्थ की चिताओं से बचें। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। भविष्य में यह मुलाकात आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खर्चीली रहने वाली है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। हाल ही में हुए किसी बड़े नुकसान की भरपाई आज हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हो सकता है आज वर्कलोड कुछ कम रहे। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज वे घर पर ही आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











