Latest Updates
-
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें; वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित
Aaj Ka Rashifal 13th May: मिथुन राशि वाले ना करें आज ये गलती, इन राशियों के जीवन में भी मचेगी उथल पुथल
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आज चीजें आपके हाथ से निकलती हुई मालूम होगी। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर में आपका काम को काफी सराहा जाएगा। आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी शारीरिक थकावट आपकी मानसिक शांति को भी भंग कर सकती है। पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि आप बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना होगा। आज बॉस की नजर आप पर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:15 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। जल्द लोगों पर भरोसा करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का आपको गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। यदि आपसे गलती होती है तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उथल पुथल मची है तो आज आपको हालात बेहतर महसूस होते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज बच्चों के लिए आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ धीमा रहेगा। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी के साथ की कितनी अहमियत होती है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको अपने जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त हो। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। खुले दिल से खर्च ना करें। दफ्तर में आपको समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आज जिम्मेदारियां का बोझ कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर यदि हाल ही में अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। विशेष रूप से यदि धन कमाने का कोई अवसर आज आपको प्राप्त होता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। कामकाज को लेकर आज काफी भागदौड़ रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को भी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप बहुत ही सोच समझकर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। हालांकि आपको इस बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज परिजनों और दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बात भी शेयर कर पाएंगे। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें और उचित समय की प्रतीक्षा करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चों में कुछ वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज वे आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी दे सकते हैं। व्यापारियों को किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपके अपनों को आप पर गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। पैसों के मामले में आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से इस समय आपको निवेश आदि करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। दफ्तर में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की होने की संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 1:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इससे आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे और आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है और आपके प्रेम जीवन की शुरुआत भी हो सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज प्यार और रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है इसलिए आप संयम बरतें। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज घर का कोई सदस्य आपसे अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है। ऐसे में आपको उन्हें सही सलाह देने का प्रयास करना चाहिए। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आप से नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अनुकूल है। हो सके तो अपने प्रिय के लिए उनका मनपसंद तोहफा खरीदें या फिर उनके साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें अन्यथा आपकी यह आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वीयों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। मुमकिन है आज उनकी ओर से आपको कड़ी टक्कर मिले। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











