Aaj Ka Rashifal 13th October: नए अवसरों से भरा रहेगा आज इन 3 राशि वालों का दिन

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

जीवनसाथी आज आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता आप उनसे किया हुआ कोई वादा भूल जाएं। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यस्थल पर आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। आज आप समय से पहले अपने सभी काम पूरे कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 13th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निवेश का बढ़िया मौका आपको मिलेगा। दूसरे हिस्से में आपके दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जाएं। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपको उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आप कुछ कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का कोई मौका हाथ से निकल सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकते हैं। ऐसे में आप काफी दुखी रहेंगे। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ गर्म रहेगा। लंबित कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप साझेदारी में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो आप किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है यह आपके लिए आमदनी का अच्छा जरिया साबित हो। जीवनसाथी के साथ आज का दिन रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय घर पर ही आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको समझदारी से खर्च करने की सलाह दी जाती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय का साथ आपके लिए कितना जरूरी है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न भी रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा टल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उनका गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर देगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे फायदों को अनदेखा ना करें। आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। आज आपका नुकसान संभव है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। फिजूल खर्ची से बचें। आज सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास बॉस को काफी प्रभावित कर सकता है। अगर आप बेरोजगारी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पैसों को लेकर जरूर से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, October 13, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion