Latest Updates
-
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
Aaj Ka Rashifal 13th September: मिथुन और कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, कैसी रहेगी आपकी किस्मत?
आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में यदि कोई तनाव है तो आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान देने की आवश्यकता है। आज आपके अपनें भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत में सुधार आने की संभावना है, लेकिन आपको इस समय जरा सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय बच्चों के भी निकालें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 12:10 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप अपने साथी के साथ विवाह के बंधन में बनना चाहते हैं तो उनसे बातचीत करने के लिए आज का दिन उचित है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आज बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। आपको ज्यादा सख्ती से पेश ना आने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करने की आवश्यकता है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा रहे हैं तो अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखें अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो केवल बैठकर सोचने की जगह कुछ ऐसा करें जिससे आपकी आय में इजाफा हो। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जिन्हें आपको आज ही पूरे करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है। ऐसे में आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आपको बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप घर की साज सजावट की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। एक दूसरे से आप अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। अगर आप सिंगल हैं और आपको लव पार्टनर की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











