Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
Aaj Ka Rashifal 14th April: कर्क राशि के विद्यार्थियों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन राशि वालों के लिए भी खुलेग
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पैसों के मामले में आज का दिन कमजोर रहेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आपको कुछ दिक्कतें हो सकती है। कामकाज को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके बीच का भावनातमक लगाओ बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपको खास महसूस कराने के लिए आपके साथी कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:37
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): भागदौड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो यह सब उसी का नतीजा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होंगे, ऐसे में आज आपको पड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो किसी नए साझेदार के जुड़ने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उनकी बेवजह की मांगों के आगे ना झुकें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 6:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है या फिर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। मुमकिन है जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिले। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घरेलू कलह का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। मुमकिन है दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। अपनी निजी परेशानियों को काम पर हावी न होने दें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है तो यह उसी का परिणाम है। व्यापारी यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया मौका लगा सकता है। एकल व्यापार करने वाले लोगों के कामकाज में बढ़त होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। आपको अपने प्रिय पर अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव सकता है। जल्दी ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने, सिनेमा, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आप अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज रखना ना भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ की जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखेंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): धनु राशि वालों का सामना आज किसी बड़ी चुनौती से हो सकता है। हालांकि आप इस मुश्किल को आसानी से पार करने में सफल रहेंगे। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।।आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो मुमकिन ने आज आपकी यह तलाश खत्म हो जाए। आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:39
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप आराम पर अधिक ध्यान दें और खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): बच्चों की शिक्षा से जुड़ी यदि कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मुमकिन है आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप दान पुण्य जैसे अच्छे कार्य के लिए कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): यदि आज आप लंबी यात्रा करते हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त देखभाल करें अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। झगड़े झंझट से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक योजना सफल होती नजर आ रही है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में पीठ पीछे से सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें नहीं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आज आपका कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











