Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 14th August: सावन के सोमवार पर इन राशियों की पलटेगी किस्मत, क्या है आज आपके भाग्य में?
अपनी दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन की आवक अच्छी रहेगी और आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई रुकी ही हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। आपकीकी मुलाकात किसी कारणवश टल सकती है। ऐसे में आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपने शौक पर ध्यान देंगे। हो सकता है आप शॉपिंग या फिर मूवी के लिए जाएं। इसके अलावा आप घर पर ही रहकर कोई अच्छी किताब भी पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 6:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और मानसिक तनाव कम होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आज सरलता से आपके सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा करने की गलती ना करें। आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। कामकाज को लेकर लापरवाही महंगी साबित होगी। अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा फायदेमंद रहेगी। घर का माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आज आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहेंगे तो आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद उनकी बड़ी समस्या का समाधान कर दे। दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध आपके लिए ठीक नहीं रहेगा पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कुसंगति से बचें और अपने समय का सदुपयोग करें । पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। छोटी सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज परिजनों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको धन लाभ भी हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें और बेवजह की चिंता से दूर रहें। व्यापार से जुड़े लोगों को झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह के खर्चों से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपनों को काफी मिस करेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका धन चोरी या गुम हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











