Latest Updates
-
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Aaj Ka Rashifal 14th December: सिंह राशि वालों की लगेगी आज लॉटरी, ये राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली
आज का दिन कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इए देखते हैं आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप अपने करीबियों से सलाह मशवरा अवश्य कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर कुछ व्यस्त भी रहेंगे। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ने की संभावना है। छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। दफ्तर में छोटी सी लापरवाही के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। इस तरह की बातें आपकी तरक्की में बाधा डाल सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। आप सकारात्मक रहें और सही दिशा में प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको फिजूल खर्ची से दूर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों के लेन देन में भी आप सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया बॉस का गुस्सा बढ़ा देगा। ऐसे में आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। दफ्तर में वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपके उच्च अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। हंसी मजाक में कही हुई कोई बात उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज व्यापारियों को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको पैसों से जुड़े काम बहुत ही समझदारी से करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है उसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होने के भी संकेत मिल रहे हैं। घर के माहौल में सुधार आएगा। अपनों के बीच एक बार प्रेम प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
निजी जीवन में कुछ परेशानियां नजर आ रही है। आपकी कोई पुरानी गलती घर के सदस्यों के सामने आ सकती है। ऐसे में आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। दफ्तर ने आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय उग्र होने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता कि यह बात जीवनसाथी को नाराज कर दे। बेहतर होगा वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। अगर आप अपने साथी को कोई कीमती तोहफा देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। अगर आपने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में दिल ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है विद्यार्थियों को भी अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आप बहुत ही तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा। अतीत में लिए हुए किसी व्यावसायिक फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











