Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Aaj Ka Rashifal 14th February: बसंत पंचमी पर इन राशियों के लिए बन रहा है लाभयोग, जानें क्या है आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास का अच्छा लाभ हो सकता है। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील यदि लंबे समय अटकी हुई है तो आज उसके पक्के होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आप आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घरेलू साज सजावट की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आज आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपको कर्ज लेने से भी बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय पर अपने सभी काम निपटाने का प्रयास करना होगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। विशेष रूप से माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो बेवजह के क्रोध और चिंता से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलने में कुछ विलंब होगा। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग प्रकार आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी करेंगे। स्वास्थ के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों की कोई बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। हालांकि आप फिजूलखर्ची से बचें। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आप मूवी, शॉपिंग, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में चल रहे कलह पर विराम लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के बहकावे में आने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम होने के कारण बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों के मामले में आप बहुत ही समझदारी से काम लेंगे। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस समय कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपके कामकाज में बढ़त होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपें जा सकते हैं। हालांकि आप अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ काम करेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न भी रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको आपके बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी सपना पक्ष रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट, प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेन देन भी आपको संभलकर करना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आज भाई या बहन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई कामना करें जिसे लेकर आपको भविष्य में पछतावा हो। स्वास्थ्य के मामले में आज सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से आपको बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस समय आपको बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। निवेश करने के लिए भी यह समय उचित है। यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित हैं तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बेवजह के खर्चे भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
