Aaj Ka Rashifal 14th January: देवी लक्ष्मी इन राशियों पर रहेंगी आज मेहरबान, होगी धन की वर्षा

अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऐसे में आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई भी काम ना करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़े। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 14th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर दिन निराशाजनक रहेगा। अगर आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बेकार की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इस तरह की बातें आपकी तरक्की रोक सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको जल्द सफलता मिल सकती है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। काम का प्रेशर बढ़ने के कारण अगर आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आप वीकेंड पर कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। अपनों के साथ भी समय बिताना भी आपके लिए बेहद जरूरी है। स्वास्थ का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण आज कोई समस्या हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपको बहुत ही शांत दिमाग से काम लेना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। हंसी मजाक में आज कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके प्रिय को बुरी लगे। बेहतर होगा आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को पैसों के मामले में आज किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। यदि घर में कोई अविवाहित सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मन अकारण ही दुखी रहेगा और आप व्यर्थ की चिताओं से घिरे रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले का गलत नतीजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपसे कोई गलती होती है तो आप खुले दिल से उसे स्वीकार करें। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आप अपने प्रिय का साथ पाकर काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको काफी कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापारियों को यदि बड़ा मुनाफा कमाना है तो आप अपने महत्वपूर्ण फैसले समझदारी से लें। आज आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आज स्वास्थ्य से, जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको समझदारी का परिचय देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपको अपने साथी पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने किसी निवेश से अच्छा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप बिना किसी गलती के उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही उन्हें तनाव से भी बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिले। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने साथी से खुलकर अपने मन की बात कह पाएंगे। ऐसे में आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और सही तरीके से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि भविष्य में आपको आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप परिवार के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। हो सकता है आप शहर से कहीं बाहर घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होगी। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आज आपको काफी राहत महसूस होगी। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की भी प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के दृष्टिकोण से से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने प्रदर्शन से आप कुछ असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। नौकरी हो या व्यापार आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। इससे आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत को प्राथमिकता दें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 14, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion