Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 14th July: इन राशि वालों का होगा आज भाग्योदय, मिलेगा मनचाहा फल
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आपक मुश्किल में पड़ सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। दैनिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी आपकी मदद कर सकते हैं। आपके बीच का तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको मनचाहा साथी मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में दिन को चुनौतीपूर्ण रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आज बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
माता या पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आज आपका तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामले में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से आज आप बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी हिम्मत और सूझबूझ से हर मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मन लगाकर काम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। दफ्तर में आप सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं पूरे करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपकी कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। ऐसे में किसी करीबी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्यस्थल पर यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप पूरी मेहनत और लगन से अपने काम पर फोकस करें। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा। आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
