Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 14th June: कर्क राशि वालों को होगा आज धन लाभ
आज 14 जून, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी करने वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर हो या कार्यस्थल जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। सेहत कमजोर रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3:50 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी हो या व्यापार आज आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 8:35 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की पाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 8:05 से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता आपका कोई काम अधूरा ही रह जाए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहने वाली है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय:प्रातः 5:15 से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications