Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 14th March: कैसा रहेगा 14 मार्च, गुरुवार का दिन? पढ़ें अपना राशिफल यहां
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशि वालों के जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली और किसके हाथ लगेगी निराशा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वर्कलोड बढ़ने के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। ग्रहों की अशुभ स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार पर पड़ेगा। ऐसे में आज आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर आप जरूरत से ज्यादा धन ना खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके कारोबार में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में सहकर्मियों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आज आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। आपको अपनों की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में उन्हें लेकर आज आप काफी टेंशन में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सरकारी नौकरी वाले जातक यदि अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका नुकसान होने की भी संभावना है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप खुले दिल से खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी करने से बचने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही के कारण आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। ऐसे में आपकी तरक्की रुक सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। आपकी बेरुखी अपनों को आपसे दूर कर सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा आप एक दूसरे का पूरा सपोर्ट भी करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित करेगा। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम रुकने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्चों की लिस्ट में आप कुछ कटौती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसे के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। हो सकता है आपकी सुख सुविधाओं में कुछ कमी भी आए। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ी प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं जहां कर रहे हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 9:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफा की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन ठीक रहेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको इससे जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। आप अपने पारिवारिक जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। हो सकता है आज आप परिजनों के लिए शॉपिंग आदि भी करें। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिले। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है। ऐसे में हो सकता है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पुराने किसी लंबित कार्य को पूरा करने में भी आज सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नया वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहेगा और इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने किसी अटके हुए मसले को बहुत ही समझदारी से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोंकझोंक हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन ऐसे मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप ज्यादा दिखावे में ना रहें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आप अपने करीबियों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। नौकरीपेशा जातकों को अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनी फिसली हुई जुबान के कारण आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











