Aaj Ka Rashifal 14th May: आर्थिक मामले में आज ये राशि वाले ना करें जल्दबाजी, हो सकता है भारी नुकसान

आज 14 मई, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो। केवल भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना बैठें। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 14th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपके भाई या बहन के जीवन में कोई परेशानी है तो आज वे आपके पास अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें सही सलाह देने की कोशिश करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातक दफ्तर समय पर पहुंचने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आज बॉस का मूड खराब कर सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने जरूरी कागज साथ रखना ना भूलें अन्यथा आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। नियमित दिनचर्या का पालन करें, साथ ही खानपान का भी खास ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आप अपने किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाए। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। दफ्तर में लंबित करें पूरे हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। हो सकता है किसी बात को लेकर आपके बीच कहासुनी भी हो जाए। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही ना करें नहीं तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आप किसी को धन उधार देने वाले हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। रिश्तों में दरार आ सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपका नुकसान होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपना काम करेंगे। मुमकिन है आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिले। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। हालांकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय उचित नहीं है। आप ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:15 से दोपहर 12:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। विशेष रूप से यदि आपने किसी को धन उधार दे रखा है तो आपका पैसा डूब सकता है। व्यापार से जुड़े जातक कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आज आपके झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

बैंकिंग क्षेत्र में कार्यत लोगों को आज जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज मनचाहा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। खासतौर पर अगर आप सोने चांदी, होटल या रेस्टोरेंट, खिलौने, कपड़े, कॉस्मेटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आपका कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने कुछ महत्वपूर्ण लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता भी मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आप आज बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है, ऐसे में आपका बजट डगमगा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को इस समय धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। काम के साथ आप अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान दे पाएंगे। मुमकिन है दिन के दूसरे हिस्से में आप घूमने फिरने के लिए भी जाएं। घर के सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। पैसों की स्थिति बढ़िया रहेगी। आज आप शॉपिंग आदि पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। मुमकिन है आपका कोई काम अचानक बीच में अटक जाए। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का असर आपके व्यवहार पर देखने को मिलेगा। आज आपको अनावश्यक क्रोध आ सकता है। ऐसे में घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दिखावे में ना रहें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, May 14, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion