Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Aaj Ka Rashifal 14th May: इन 4 राशियों के सितारे हैं आज अनुकूल, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल
दैनिक राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, परिवार, आर्थिक जीवन, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी मिल सकती है।
इससे आप अपनी दिन भर की योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आज आपके बारे में क्या कहती है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में उसे पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है तो एक बार फिर आपकी वापसी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप इसी तरह से परिश्रम करते रहें। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके बीच कहासुनी हो सकती है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8:10 से दोपहर 1 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप दान धर्म के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद करेंगे। इसके अलावा आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नया मकान, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आपका वह काम पूरा कर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश करें। आपका उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों को लेकर आज किसी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करना होगा नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:सुबह 10:45 से दोपहर 12:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अजनबी लोगों से अपने मन की बात साझा करने से बचें नहीं तो वे आपका फायदा उठा सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है, नहीं तो आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। कारोबार में भी बढ़त देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय:शाम 5:18 से 7:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आप अपनों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे सही समय पूरा कर पाएंगे। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे शाम 4:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या और बढ़ सकती है। आप धैर्यवान रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवन साथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में सुधार आएगा और आज आप कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। दफ्तर में आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। आप अपना छोटा से छोटा काम भी बिना किसी गलती के पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:42
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
काफी दिनों बाद काम का बोझ कुछ कम रहने से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपके कोई मित्र आज घर पर दावत के लिए भी आ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन दिखावे में न रहे अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:39
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आपको ओवरवटाइम करना पड़ सकता है। अचानक आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य दिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके हाथ बड़ी सफलता लगेगी। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 5:50 से 7:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











