Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
Aaj Ka Rashifal 14th November: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज खुशखबरी, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज बॉस का भी सहयोग आपको मिलेगा। उनकी ओर से आज आपको कोई बढ़िया सुझाव मिल सकता है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप अपने निर्णय सोच समझकर लेंगे तो उसका उचित परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आपको उनकी मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना बेहतर होगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आप छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगी। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 7:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। विशेष रूप से यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। आज बॉस भी काफी खराब मूड में रहने वाले हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास नौकरी का बढ़िया ऑफर आ सकता है या फिर यदि हाल ही में अपने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज भी प्लान करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपके पार्टनर आपकी वो तारीफ कर सकते हैं जो आप हमेशा उनसे सुनना चाहते थे। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप विवाह के बंधन में बनना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कारोबार कर सकते हैं तो पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि किसी मामले में आप नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है नहीं तो आपके कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। वर्कलोड कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन आपको गलतियां करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आपको काम के साथ-साथ अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 1 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ऐसे में आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपका आत्मविश्वास उच्च अधिकारी और बॉस को काफी प्रभावित करेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उनकी ओर से आज आपको कुछ बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और सूझबूझ से काम लें नहीं तो आप बेवजह के झंझटो में पड़कर अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आपकी लेटलतीफी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। हो सके तो आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपका कठोर व्यवहार आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं अन्यथा बहुत देर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में अचानक काम का बोझ कुछ बढ़ने वाला है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। बेवजह की बातों से आप दूर रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उन्हें एक बार रिमाइंड जरूर कराएं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











