Latest Updates
-
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद
Aaj Ka Rashifal 14th October: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज खुशखबरी, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से टाल रहे हैं तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनों को पर्याप्त समय ना दे पाएं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए काफी भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बिना किसी वजह मन परेशान रहेगा और काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। घर के सदस्यों के साथ झगड़े झंझट से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खान-पान में लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति आपके ठीक रहेगी। यदि आप पैसों की तंगी से बचना चाहते हैं तो अपने खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। बड़े भाई या बहन के साथ टकराव संभव है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको खुले दिल से अपनी गलतियां स्वीकार करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। वही नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications