Latest Updates
-
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट
Aaj Ka Rashifal 15th August: सिंह राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, इन राशियों का भी होगा आज बेड़ा पार
आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए थकान भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जीवनसाथी की मदद से आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। मुमकिन है आप अपनी साझेदारी खत्म करने का भी फैसला लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज वे आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आज वह पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई कानूनी मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनकी अतिरिक्त देखभाल करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपकी तारीफ भी होगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। बेवजह की बातों से दूर रहें, कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आप इन से जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह के क्रोध और अहंकार से बचें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कड़े परिश्रम के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप मको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर पाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।।अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप कोई पुश्तैनी संपत्ति बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बात स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आप अपने लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications