Aaj Ka Rashifal 15th February: सिंह राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, इन 3 राशि वालों के भी खुलेंगे भाग्य

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी आज दिमाग पर हावी हो सकती है। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आज आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में काम के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन ऐसे फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:35 से शाम 6 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। दफ्तर में टीमवर्क के जरिए आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति और प्यार से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपको खुले दिल से उसे स्वीकार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों से बेवजह की बहसबाजी ना करें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी छवि पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर यदि आपने हाल ही में नए व्यापार की शुरुआत की है तो सेल्स में बढ़त देखने को मिलेगी। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आमदनी में इजाफा हो सकता है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना होगा। इसके अलावा आज आपको आर्थिक लेनदेन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्द लाभ कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनों के साथ पर्याप्त समय ना बिताएं। अच्छी सेहत के लिए आप नियमित दिनचर्या का पालन करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन में कोई समस्या हो सकती है। आप अपने छोटों की किसी बात से नाराज रहेंगे। बेहतर होगा बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें क्षमा करें और बात को यहीं खत्म करने का प्रयास करें। दफ्तर में अचानक काम का बोझ बढ़ाने के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकती है, इसलिए आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में जल्द ही आपका कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। जहां तक बात स्वस्थ की है तो आप पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने सीनियर्स और गुरुजनों से बात करने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद कर सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में यदि काय से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी यह समस्या खत्म होगी। आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपका रुका हुआ काम भी पूरा होगा। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे उच्चअधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप नया मकान, वाहन, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। मुमकिन है आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करें। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आपका प्रमोशन लेटर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। आज आपको उनकी ओर से काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातक को आज अपनी नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप शौक मौज पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, February 15, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion