Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 15th January: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, क्या है आपके भाग्य में?
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। मुमकिन है आपका जवाब भी सकारात्मक हो। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। आपकी आलोचना भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको बड़े सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8:25 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको इस तरह की बातों से बचने की आवश्यकता है अन्यथा कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। आपकी साझेदारी भी टूट भी सकती है। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आज जीवनसाथी की खुशमिजाजी आपके घर का पूरा माहौल बदल देगी। एक दूसरे के साथ आज का दिन आप हंसी मजाक में व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप समय पर पैसे वापस नहीं कर लौटा पा रहे हैं तो बातचीत के द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्दी ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अपने प्रिय के लिए आप कुछ खास भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपकी सारी चिंताएं दूर हो सकती है। अचानक आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उनका विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज परिजनों के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको चोट लग सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन उचित है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और लंबे समय से आपको मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। इस तरह के मामलों में कभी-कभी चुप रहना भी फायदेमंद हो सकता है यह बात आपको समझने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने मन की बात आप बाहरी लोगों से शेयर ना करें नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अतीत में किए हुए परिश्रम का परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और आज आप एक दूसरे के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 1 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। हालांकि आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो इसका बुरा असर आपका स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा मानसिक रूप से आज बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आप कुशलतापूर्वक अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल भी बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज किसी अच्छे डॉक्टर से भी सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उच्च अधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आज आपके बीच तनाव की वजह बनेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बात और बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का मौका आपको मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कोई भी कीमती वस्तु खरीदते समय आप समझदारी दिखाएं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आप भविष्य में ऐसी गलती दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को और मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। कानूनी मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











