Latest Updates
-
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल
Aaj Ka Rashifal 15th June: तुला राशि के गृहस्थ जीवन में बढ़ेगा तनाव, जानें आज आपकी किस्मत में क्या है
आज 15 जून, शनिवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में खुद को साबित करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपको एक साथ कई कार्य पूरे करने पड़े। बेहतर होगा आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ अपना काम करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपनों पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज जरूरत की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका अति आत्मविश्वास आपको मुश्किल में डाल सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके हाथ निराशा लगेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज अपनों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। हो सकता है आपको सैर सपाटे पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। ऐसे में जल्द ही आपको अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर पैसे लेने की आवश्यकता है। आज का दिन माता पिता की सेवा में व्यतीत होगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ अपना कोई काम भी पूरा कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी फिटनेस के साथ आप किसी भी तरह का समझौता ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है, साथ ही आप डॉक्टर से भी सलाह लें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे और आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। मुमकिन है जल्दी इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। व्यापारियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आज किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज सहकर्मी भी आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास देखकर काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। ऐसे में आपके व्यवसाय में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
गृहस्थ जीवन में कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप उनके लिए भी निकालें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आप उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
माता को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। उनका कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। हो सकता है आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़े। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले सकते हैं। दफ्तर में आपके पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन आपको पैसों के मामले में आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर निवेश आदि करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ही ले जाएगा। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज घर के बड़े आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज पार्टनर की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी छोटी बातों पर बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपका रिश्ता और भी कमजोर हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपकी मुलाकात काफी बढ़िया और रोमांटिक रहेगी। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो उनका विवाह आज तय हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की का सपना पूरा होने की संभावना है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। आज आप काफी तारोताजा रहेंगे, साथ ही स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ आपका काम भी पूरा होगा। आमदनी बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ अपना कोई काम भी पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर हम व्यापारी हैं तो आपको कोई नई डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा। आज आप किसी खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications