Aaj Ka Rashifal 15th March: वृश्चिक राशि वालों के खुलेंगे आज भाग्य, तरक्की के साथ बढ़ेगी आमदनी भी

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेंगी। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। हो सकता है आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आज आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है, साथ इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आप शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने की संभावना है। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। लव लाइफ में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर के साथ टकराव संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए अपनी थकान बढ़ने ना दें और समय समय पर आराम भी करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। इसके अलावा आप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपको उनकी ओर से काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजना में कुछ बदलाव किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा की किसी महंगी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा व्यक्तिगत चर्चा करने से बचें अन्यथा यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके प्रिय आपको किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए ले जा सकते हैं। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप फिजूलखर्ची ना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। अपने कुछ कर्मचारियों की गतिविधियों पर आपको पैनी नजर रखने की जरूरत है। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

खाने पीने के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशनुमा बनाए रखने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें। मनोरंजन या उपहार संबंधित कार्यक्रम आपके लिए उचित रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दफ्तर में आप अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में ना करें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिताएंगे। सेहत के मामले में आप सजग रहें।
शुभ रंग:चमकीला सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

फैशन, मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अपनी एक अलग पहचान बनाने की आपकी इच्छा आज पूरी होती नजर आ रही है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ कोई मामला सुलझने की संभावना है। ऐसे में आज आपको आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी तकरार हो सकती है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा ना बढ़ाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लापरवाही महंगी साबित होगी। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में बाधा आएगी। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। अपने घर के वातावरण को शांत रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने समय का सदुपयोग करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि घर में कोई अविवाहित सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आपका कोई कागजी काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने सभी काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आप छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने साथी से बात करने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। आज किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपके कुछ अतिरिक्त कार्य पूरे होंगे। आपकी मेहनत और ऊर्जा जल्द ही आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। मुमकिन है आज बॉस आपसे जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज दोस्तों और परिजनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। धन संबंधित चिंता दूर होगी क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की समझदारी और उनका प्यार भरा बर्ताव आज आपको खुश कर देगा। ऐसे में आप उनके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 8:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दिन की शुरुआत आपके लिए ठीक होगी, लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके लिए प्रतिकूल रहने की संभावना है। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा व्यर्थ की चीजों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्य आपके खिलाफ जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है, इसलिए आप जमकर परिश्रम करें। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आज आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, March 15, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion