Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
Aaj Ka Rashifal 15th May: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी आज मुश्किलें, इनका दिन भी रहेगा कठिन
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपका बड़बोलापन आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। हो सकता है जाने अनजाने आप कुछ ऐसा कह जाएं जिससे आपके किसी करीबी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी बाधा आ सकती है। ऐसे में आपका नुकसान होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने की कोशिश करें। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं आपके किसी करीबी की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातक अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। मुमकिन है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यस्थल पर बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। आप सही तरीके से अपने विचारों को व्यक्त करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीदें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा और आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसा कोई जिस पर आप काफी भरोसा करते हैं आपके साथ गलत व्यवहार कर सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन की परेशानी आपके काम पर हावी हो सकती है। दफ्तर में आप से छोटी छोटी कई गलतियां होगी। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें खासतौर पर आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह परिश्रम करें। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अच्छे खान पान के साथ व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रहना होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप दीर्घकालीन योजना में निवेश करेंगे तो आपको उचित लाभ हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोक झोंक हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन तनावपूर्ण नजर आ रहा है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी गलत आर्थिक फैसले का नतीजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का अहंकार आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मन की उलझनें बढ़ सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके मुश्किलें बढ़ा सकता है। काम के साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। इस समय आपके अपनों को आपकी जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करें, साथ ही ज्यादा क्रोध और तनाव से भी बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खासतौर पर अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज बच्चों के साथ बिताएं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। ऐसे में आप राहत की सांस लेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अगर हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, साथ ही यह उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने का भी अच्छा मौका हो सकता है। व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेश में अपना व्यवसाय फैलाने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्यवान रहने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति होने की संभावना है। ऐसे में पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











