Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
Aaj Ka Rashifal 15th May: कर्क राशि वालों की दूर होगी आर्थिक तंगी, इन्हें भी मिलेगा आज भाग्य का साथ
आज 15 मई, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज किसी बड़ी कंपनी से आपको नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा मिलने से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस से बचें। इससे आपके बीच कड़वाहट और बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। किसी काम को लेकर आप पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर बनाया जा सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें, समय रहते आप अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी जुबान पर काबू रखने की आवश्यकता है। अति उत्साहित होकर ऐसा कुछ न कहें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। कर्ज और उधार लेन-देन से बचें। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का टकराव आपके काम के लिए भी ठीक नहीं है। व्यापारियों को आज कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। अपने घर का माहौल शांत रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आपको उन पर काफी गर्व भी महसूस होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। मुमकिन है आपको उधार भी लेना पड़े। कार्यस्थल पर आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका गलत बर्ताव आज बॉस के सामने आपकी छवि खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कमजोर सेहत के कारण आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही है बढ़िया संकेत दे रहा है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि घर के बड़े आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। दफ्तर में आप एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज बॉस का मूड काफी खराब हो सकता है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। आज आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप अपना कारोबार विदेशों में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आपको अपने साथी पर बेवजह शक करने से बचने की आवश्यकता है। आज आप वजनदार चीजें उठाने से बचें अन्यथा मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:38
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications