Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 15th November: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, इन राशियों का भाग्य पक्ष भी रहेगा मजबूत
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना,बबताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से आपका कोई रुका हुआ तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका ना मिले। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। केवल भाग्य के भरोसे बैठने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। आप सही दिशा में मेहनत और प्रयास करें। आपके लिए जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आपके प्रिय आपसे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि परिवार में कोई खटपट चल रही है तो आज सारी परेशानियां दूर होगी। रिश्तों में एक बार फिर प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को आज कोर्ट कचहरी का के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आज आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने साथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। दफ्तर में यदि आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई बढ़िया अवसर लगेगा। आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन बहुत ही सावधानी से करने की आवश्यकता है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। हालांकि आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको काफी थकान महसूस होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे और आपको कोई बड़ा मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा और फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप क्रोध और तनाव से बचें अन्यथा आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:20 से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। यदि हाल ही में अपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी स्थिति मजबूत होगी। पैसों की लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपके पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने दिन को खास और यादगार बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही आप की बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कुछ नए ग्राहकों के साथ भी डील कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। यदि आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी। आज आप उनके भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज की शाम वाकई कुछ खास रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 2:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपने बड़ों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपको उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आप किसी नई प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। काफी दिनों बाद आज आपको रिश्तेदारों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि लंबे समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। हो सकता है आप घर के किसी सदस्य के लिए तोहफा भी खरीदें। दफ्तर में सहकारियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











