Aaj Ka Rashifal 15th September: कर्क राशि वालों को मिलेगा मेहनत का अच्छा फल, इनका भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको घर के किसी अनुभवी सदस्य की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। मुमकिन है भविष्य में यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th September Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको बाहर के भजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने का प्रयास करें। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और आप असहज महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने मन की बात किसी गरीबी से साझा करें आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको नए अवसर की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होगी। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अगर आप विवाह के बंधन में बनना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कोई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपका उत्साह बढ़ेगा। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की ओर से आज खुशखबरी मिलेगी। ऐसे में आप अपनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जो आपके पास नहीं है उसे लेकर चिंतित होने की जगह जो आपके पास है उसका आनंद उठाएं। ज्यादा चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। आपको अपने साथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ बिताएं और उन्हें महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव नजर आ रहा है। हालांकि आपके बीच टकराव होने के बावजूद एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें या फिर उनके द्वारा किए हुए कार्यों में भी आपको गलतियां निकालने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी यह आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने महत्वपूर्ण फैसलों में अपने जीवनसाथी की राय जरुर लें। इससे आपका रिश्ता और तालमेल दोनों ही बेहतर होंगे। दफ्तर में आज आपकी छोटी सी गलती उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अपनी किसी उपलब्धि से वह आपको गर्व महसूस कराएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय गुजार सकते हैं। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाएं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप अपनी गलती को खुले दिल से स्वीकार करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, September 15, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion