Aaj Ka Rashifal 16th April: इन 4 राशियों के जीवन में आज का दिन लाएगा शुभता, तरक्की के साथ मिलेगा धन अपार

आज महाष्टमी का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष रहेगा। आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि किन राशि वालों पर बरसेगी आज देवी मां की कृपा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज बॉस आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में कारोबार करने का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आज आप अपने सभी फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Aaj Ka Rashifal In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है आज आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो जाए। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ बिना सोचे समझे कोई भी वादा ना करें अन्यथा यह आपके रिश्ते में कड़वाहट की वजह बन सकता है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यत हैं तो आपको कुछ योजनाओं का भरपूर फायदा मिल सकता है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की भी प्रबल संभावना है। खासतौर पर अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी ना रहने दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई समझदारी भरा आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ झगड़ा झंझट से बचने का प्रयास करें। खासतौर पर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से हो सकता है। विशेष रूप से कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी गलत फैसला ना लें तो बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:50 से रात्रि 8:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। मुमकिन है अपने दिन को खास बनाने के लिए आप कुछ बढ़िया भी प्लान करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। व्यापारियों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको कोई पुराना कर्ज चुकाना पड़ सकता है। यदि आप किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय आपको और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दफ्तर में आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आप ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपके कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ कैंडल लाइट डिनर पर भी जाएं।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा से आपको छुटकारा मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको अपनी मनपसंद जगह दाखिला मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसे में आप पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको अपने काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आप अपनी जेब के अनुसार ही अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आपके सुझाव बॉस को काफी प्रभावित कर सकते हैं। जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप घर की साज सजावट में बदलाव करने का भी मन बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति कुछ तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना ना भूलें। इससे आपके बीच का रिश्ता और भी गहरा होगा। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। मुमकिन है आज आपको ओवर टाइम भी करना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों पर नष्ट ना करें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपैशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो यह समय बदलाव का है। आप केवल सही दिशा में प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है किसी बात को लेकर आपके प्रिय काफी परेशान रहें। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज किसी मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा भी मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। आज व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion