Latest Updates
-
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
Aaj Ka Rashifal 16th August: ये राशि वाले रहें आज सावधान, आर्थिक स्थिति में आ सकती है गिरावट
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आप लापरवाही करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने वाला है। हो सकता है आपका बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाए। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय:प्रातः 5:15 से 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिवार के के लोगों के साथ विवाद की स्थिति से बचने की आवश्यकता है। आपका अनावश्यक क्रोध घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई काम ना करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाए। संतान के भविष्य जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 8:05 से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको समझदार ही अपने निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें नहीं तो बाद में आपको पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। नौकरी हो या व्यापार आज जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेंगी। ऐसे में आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा कानूनी मामलों में आप लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:35 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
माता पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। ऐसा जीवनसाथी पाकर आप स्वयं को काफी लकी महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपका आडियल स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:25 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की आवश्यकता है। आप झूठ का सहारा लेने से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आएगी। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। अपने जरूरी कार्यों को आप बिना किसी की मदद के पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3:50 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत अच्छा फायदा हो सकता है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications