Aaj Ka Rashifal 16th December: मिथुन राशि को मिलेगा आज भाग्य का सपोर्ट, इन राशि वालों की मेहनत होगी सफल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। उच्च अधिकारियों की तरफ से आज दबाव कुछ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। दिखावे में ना रहें और सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 16th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खुदरा व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। यदि कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारे गिले शिकवे दूर होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में एक बार फिर सुख शांति लौटेगी। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ समय बिताकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। हो सकता है आप नौकरी छोड़ने का भी मन बनाएं। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। इसके अलावा आपको उधार लेन देन से भी बचना होगा। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई ऑफर मिल सकता है। हालांकि आपको खुद पर जरूर से ज्यादा काम का दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ बेवजह के टकराव से बचें। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान आपका ही होगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा, लेकिन आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। अगर उनकी शिक्षा या विवाह को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आज इस परेशानी का हल निकल सकता है। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पायेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी गलती आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ होगा। खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आप बेवजह के तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो अपने सामान की सुरक्षा स्वयं ही करें अन्यथा उसके चोरी या गुम होने की संभावना है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती के कारण आज बॉस का मूड काफी खराब होने की संभावना है। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। स्वास्थ का मामला ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। परीक्षा में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिल सकता है। व्यापारियों को किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने फैसले लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय के सहयोग से आज आप किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप आप विवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों के मंजूरी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदेंगे। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। हो सकता है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। वही नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। बेहतर होगा आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करने की आवश्यकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो आज सारी नाराजगी को भूलकर आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। सेहत को नजरअंदाज ना करें। खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपका गलत बर्ताव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। नई रणनीतियां बनाने के लिए दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी गलत बात करने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। ना चाहते हुए भी आपको बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बेहतर होगा आप छोटी छोटी गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो लाभ कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, December 16, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion