Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल
Aaj Ka Rashifal 16th February: इन 4 राशि वालों की आज पलटेगी किस्मत, मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक परेशानी दूर होती नजर आ रही है। हालांकि आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। व्यापारी यदि नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय उचित रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके परिवार की एकता भंग हो सकती है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आज आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी करना पर भारी पड़ सकता है। आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे फायदे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ अच्छी रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 7:45 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
बढ़ता हुआ घरेलू खर्च आज आपका बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। बेहतर होगा इस विषय पर आप अपने परिजनों के साथ भी बातचीत करें। माता का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने सभी कम समय पर पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आज आपको छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी आज की यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। घर में यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। पैसों लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई रुकावट आ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज बड़ा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप अपने प्रिय से कोई वादा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट में जलन, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए आज किसी बड़ी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी से सलाह जरूर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें अन्यथा विपरीत परिस्थिति में आपको उनकी मदद नहीं मिलेगी। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा अंदाज आज आपको काफी प्रभावित करेगा। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अगर आप का प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। खासतौर पर यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। मुमकिन है आज उनकी कही हुई कोई बात आपके बीच दूरियां बढ़ा दे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका कारोबार में जल्द ही नया मोड़ आ सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। आपकी कोई योजना बीच में अटक सकती है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपकी लापरवाही के कारण आज नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याएं दिमाग पर हावी रहेगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:25 से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो रहा है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करें। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी मुलाकात आपके पार्टनर से हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आज वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही सूझबूझ से काम लें। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। विशेष रूप से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। व्यापारियों को आज जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











