Aaj Ka Rashifal 16th January: ये राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर, हो सकता है भारी नुकसान

आज 16 जनवरी, मंगलवार का दिन जहां कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि वाले सेहत और पैसों को लेकर परेशान रहेंगे, साथ ही उनके कामकाज में भी कुछ बाधाएं आ सकती है। आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। खासतौर पर व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। यदि आपने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 16th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। आज आप किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चीजों से दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपके प्रिय का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आज बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंप सकते हैं। परिवार के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा काफी मजेदार रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। छोटों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते जाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। आपके प्रिय की कठोर वाणी आज आपके बीच खटास बढ़ा सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लेंगे तो जल्द ही आपको आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है। समय पर भोजन करें और आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत में सुधार के लिए आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। अतीत में किया हुआ परिश्रम आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन कमाने का मौका भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय आपकी जमकर तारीफ भी कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपके पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। हालांकि आपको ऐसी गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि कुछ दिनों से आप काम को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। किसी पुराने रुके हुए कार्य को आप दोबारा शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि गलत रास्ते अपनाकर आपको पैसा कमाने से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारी कागजी काम करते समय किसी भी तरह की भूल ना करें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर का माहौल आज काफी बढ़िया रहने वाला है। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परीक्षा में आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो हो सकता है आज आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी भी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों का अच्छा समय चल रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। विशेष रूप से अगर अगर आप फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, कॉस्मेटिक आदि का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। किसी घरेलू मुद्दे को लेकर आज घर के बड़ों के साथ आपकी कोई चर्चा भी हो सकती है। आज जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, January 16, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion