Aaj Ka Rashifal 16th June: धनु राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, इनके जीवन में भी आएगी आज खुशियों की बहार

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए और अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 16th June 2024 Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपके प्रिय को उचित देखभाल की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त की हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दैनिक कार्य को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़े फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप जॉब बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां काम पर भी हावी हो सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना छोटा मोटा उधार भी चुकाना पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका तनाव काफी हद तक कम हो सकता है।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपको आपका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको सोच समझकर आर्थिक लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आप अपना कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। ऐसे में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आज आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय में बिताएंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप नमक का सेवन सही मात्रा में करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होगी। आज पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको काफी परेशान कर सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे, लेकिन सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार से दूर रहें। व्यापार से जुड़े लोगों का कोई अटका हुआ कागजी काम आज पूरा हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप सतर्क रहें। खुद पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे और ठीक से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए आप व्यर्थ की बातों में पड़कर इसे नष्ट ना करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। यदि आप छोटा मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। कठिन विषयों पर आपकी पकड़ भी मजबूत होगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज एक बार फिर आपका बचपन लौट आएगा। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): घर का वातावरण शांत रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में अपनी सूझबूझ से आप किसी उलझे हुए मामले को संभालने में सफल रहेंगे। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों को आज मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके विरोधी परास्त होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी और इसका असर आपका काम पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा पैसे ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको आज समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करना होगा अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपके पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी ना करने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके कारोबार में जल्द ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यवसाय शुरू करने वाले हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर यदि धन कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो आप अच्छी तरह सोच विचारकर लें। स्वास्थ्य जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:4
शुभ समय: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion