Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 16th March: इन 4 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, क्या है आज आपके भाग्य में?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी एनर्जी लेवल बढ़ेगी और आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। हो सकता है आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: 11 बजे से 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विशेष रूप से कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आज आपका दिन बना देगा। आपके प्रिय जमकर आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आज आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो अपने व्यापार को वापस उच्च स्तर पर लाने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। स्वास्थ के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।।आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बॉस की तारीफ मिल सकती है। ऐसे में जल्द ही आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपके साथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका आलस्य आज आपका काम बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करें। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं हो सकता आपके मार्ग में कोई रुकावट आए, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप सही जगह निवेश करते हैं तो जल्द ही पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका मानसिक तनाव काफी कम होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खाने पीने का अधिक ध्यान रखें। घर का माहौल तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। रिश्तों में बढ़ती हुई खटास के कारण आप काफी दुखी रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप आप समय पर अपना काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। किसी कारणवश यदि आप अपने प्रिय से दूर रहते हैं तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपके विरोधी इसका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आपका गुस्सैल स्वभाव कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने की संभावना है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक थकान बढ़ सकती है और मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:44
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
लव लाइफ में यदि किसी बात को लेकर टेंशन है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। काफी दिनों बाद आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप जमकर शॉपिंग आदि भी करेंगे। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपका दिन काफी शानदार गुजरेगा। आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आज बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आत्मविश्वास से अपने व्यावसायिक फैसले लेने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज आप परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। यदि आप जीवनसाथी को कोई तोहफा आदि देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में भी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपका पूरा सहयोग करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज काम का प्रेशर कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज पार्टनरशिप में कारोबार करने का बढ़िया ऑफर भी आपको मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से मेरे दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications