Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 16th May: मिथुन राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, आप भी जानें अपने दिन का हाल
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको धन उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम के सिलसिले में आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आज उच्च अधिकारी आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय:दोपहर 12:35 से 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़ी जातकों का कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है, घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज रखना न भूलें अन्यथा इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही बर्बाद होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि भाई या बहन की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 2:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो गई है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया तोहफा भी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन बिना सोचे समझे खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई नई डील करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने के बाद ही अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार न करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो बच्चों की शिक्षा या उनके स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर कुछ व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य से बचने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आप पर वर्क लोड अधिक रहे। ऐसे में आप तेजी से और बिना किसी गलती के अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अपनी डाइट में ताजा फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। आपको उतनी अच्छी और बड़ी सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि लंबे समय से आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपना परिश्रम जारी रखें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। घर में आज पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 7:55 से 10:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications