Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal 16th October: इन राशि वालों पर रहेगी आज देवी मां की विशेष कृपा
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा भविष्य में आपको कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको थका हुआ महसूस कर सकता है। ऐसे में आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। बेहतर होगा काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आपकी चिंता दूर होगी। यदि आपने किसी को उधार दिया है और लंबे समय से आपका पैसा अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन में चल रही परेशानियों को आप समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। दफ्तर में आपका मन आज काम में ज्यादा नहीं लगेगा। हो सकता आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा सकती है, लेकिन सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विधार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। लापरवाही आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यस्थल पर आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आज आप पर बढ़ सकता है। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लापरवाही बिल्कुल ना करें। दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटने से बचें नहीं तो आपसे कई गलतियां हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। किसी खास से आपकी मुलाकात होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का टकराव आपके काम के लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको अपने प्रिय की समझदारी पर गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
