Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 17th April: धनु राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन 2 राशियों की भी खुलेगी किस्मत
आज 17 अप्रैल, बुधवार का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़े और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आज अचानक आप पर काफी जिम्मेदारियां आ जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। बिना सोचे समझे बोलने की आपकी आदत आज आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। स्वास्थ के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अपने काम की गुणवत्ता कैसे बढ़ाई जाए इस बात पर आपको विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आज आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्च कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:1
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। यदि आप बड़े स्तर पर कुछ करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। यदि समय रहते आप नहीं संभलें तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार से ही आप ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। ऐसे में आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आज अकारण ही आपको काफी गुस्सा आएगा और आसपास के लोगों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। हो सकता है आप खुलकर अपने मन की बात उनसे साझा करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपने लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आज अपना छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। निजी जीवन में उथल-पुथल रहेगी। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और आपने कर्ज लिया है तो आज आपकी मुश्किलें बढ़ती सकती है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो बॉस आपकी तरक्की रोक सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहेगा। खुले दिल से खर्च ना करें। जीवनसाथी के के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी से बचें अन्यथा आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:52
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातक अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपनी टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया जा सकता है। बेहतर होगा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आज आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में ऐसे सहकर्मियों दूरी बनाकर रखें जिनकी इधर-उधर की बातें करने की आदत है अन्यथा आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप मूवी, पिकनिक, शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर आज पार्टनर के साथ आप की चर्चा हो सकती है। मुमकिन है जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप कठिन कार्य भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम ना करें। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8:10 से 11:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातक खुद को अपडेट रखें। दफ्तर में आज आपको सीखने सिखाने का मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई डील पक्की की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने खर्चों में भी कुछ कटौती करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आज आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं। ऐसे में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे और आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
