Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Aaj Ka Rashifal 17th December: तुला राशि वालों के लिए बन रहा है तरक्की का योग, जानें अपनी किस्मत का हाल
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है जो आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपकी कोई महत्वपूर्ण डील अटकी हुई है तो आज उसके पक्के होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपको अपनी इस मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बचत करने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से कम ना लें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसे के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको अपना कामकाज आगे बढ़ने का बढ़िया मौका मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपको किसी करीबी का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाए। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे। आज बॉस की ओर से भी आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करना होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। लापरवाही महंगी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि कोई परेशानी हो रही है तो आप उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपैशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपका कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विधार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। इसके अलावा आप जमकर परिश्रम करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपके वेतन में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। किसी सरकारी योजना का आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहे हैं। दूसरों के कहने पर कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बहसबाजी भी हो सकती है। आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने की आवश्यकता है। अनावश्यक क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर जरूर से दिन ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिले। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको जमकर मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी थकान भरा रहने वाला है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपनी इस यात्रा का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आप इसी तरह कड़ा परिश्रम करते रहें। अगर आप नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपके लिए नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर आ सकता है पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको अपने दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों को अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी का अच्छा फल मिल सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जल्द आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने के लिए आपको इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











