Aaj Ka Rashifal 17th February: मीन राशि वाले आज वाहन चलाते समय ना करें जल्दबाजी, बाकी भी जानें अपना हाल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

: Aaj Ka Dainik Rashifal 17th February 2024, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत बहुत ही शानदार होने वाली है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि पैसों के मामले में आपको थोड़ी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज उनकी मदद से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): मानसिक उथल-पुथल के कारण आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आज आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से इस विषय पर बात करने के लिए दिन उचित है। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। ऐसे में छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता आपकी कोई कही हुई बात आपके अपनों को बुरी लगे। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। आपका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): किसी भी कहासुनी या बहसबाजी में ना पड़ें अन्यथा आपका दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो सकता है। दफ्तर में कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें आज ही आपको निपटाने का प्रयास करना होगा नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपसे किसी बात पर थोड़े नाखुश रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शॉपिंग आदि पर आपको ज्यादा धन खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आप सुनें सबकी लेकिन अपने निर्णय आप स्वयं ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि लेन देन से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो आज आपका यह काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी किसी कारणवश आपसे नाराज हैं तो आज आप उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपको किसी करीबी से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय भी बिता पाएंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने की संभावना है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से काम लें। दफ्तर आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पढ़ाई लिखाई में आप उनकी मदद भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित करेगा। व्यापारियों को लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि का संकेत मिल रहा है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। हो सके तो आप अपने सारे कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपकी आज की डेट बहुत ही खास रहने वाली है।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, February 17, 2024, 12:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion