Aaj Ka Rashifal 17th January: मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ के झगड़े झंझटों से दूर रहें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप बातचीत के द्वारा ऐसे मसलों को हल करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 17th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है। काम को यदि आप बोझ समझेंगे तो आपकी मुश्किलें और बढ़ेगी। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी, साथ ही आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। आपकी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहे हैं जिससे आपके घर का माहौल अच्छा बना रहे। बेवजह की बात पर टकराव से आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है और इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारी अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मार्केट में आपकी छवि भी मजबूत होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अपनी गृहस्थ जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर आप जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि कुछ समय से माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ेगी। आज उच्च अधिकारियों की तरफ से भी दबाव बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं और दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो आप अपना पक्ष बहुत ही सोच समझकर रखें। हो सकता है आपकी फिसली हुई जुबान आपका बनता हुआ कार्य बिगाड़ दे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने जरूरी कागज अपने साथ रखना ना भूले अन्यथा आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप बड़ा खर्च करने का सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण डाटा संभालकर रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैर कानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। जल्द ही आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप किसी बड़े आर्थिक लेनदेन को अंजाम भी देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति की है तो आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:35 से 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के व्यापारियों की आज बड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखें। मुमकिन है उनकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिले। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा। आपको पुराने संपर्कों से भी लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि सुख सुविधाओं की चीजों पर आपको ज्यादा धन खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो खुद पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव डालने से बचें। आपको अपना दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों की तरक्की हो सकती है। वहीं मीडिया, कला, फैशन आदि से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे। माता-पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे, साथ ही आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप दैनिक खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, January 17, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion