Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 17th July: इन राशियों पर प्रसन्न रहेंगे आज महादेव, मिलेगा मनचाहा फल
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
किसी करीबी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम होने के कारण आपके कार्य में बाधा आएगी। आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा होगा। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी और आज आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। यदि पैसों से जुड़ा कोई लेन देन लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का गलत रवैया है आपको दुखी कर सकता है। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन की समस्या का अंत होगा और घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। लव लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। किसी कारणवश आज आपकी मुलाकात टल सकती है। ऐसे में आपके साथी आप से काफी नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से शाम 7:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications