Aaj Ka Rashifal 17th June: इन राशि वालों की तरक्की का सपना होगा पूरा, जानिए क्या है आज आपकी किस्मत में

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध जाएं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आपको पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 17th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। हो सकता है आप शॉपिंग, मूवी, पिकनिक आदि के लिए भी जाएं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों का समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा आदि खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप लापरवाही ना करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज व्यर्थ की चीजों पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहने की संभावना है। हो सकता है दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़े। ऐसे में मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पुराने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द खत्म करने की आवश्यकता है नहीं तो आप पर बोझ बढ़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपके बीच का रिश्ता और भी बेहतर होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सारी चिताओं को भूलकर आपको स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कामकाज से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज अपनों के साथ आप कुछ अतिरिक्त समय बिताएंगे। मुमकिन है आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिले।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

रोमांटिक लाइव में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने रिश्ते को लेकर यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। आपको अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यापारियों का दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। हो सके तो आप घर पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप कुछ नए ग्राहकों के साथ भी जुड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। कामकाज से जुड़े किसी समस्या का समाधान होगा और आज आपकी दोबारा वापसी होगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। ऐसे में जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी और आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। नौकरीपेशा जातकों को मन लगाकर अपना काम करने की आवश्यकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। विद्यार्थियों को इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए आप ध्यान का सहारा लें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आज आप उनके साथ अधिक समय भी बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ, कमर या कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, June 17, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion