Latest Updates
-
Holi 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें होली की शुभकामनाएं -
Holi Wishes for Nanad-Nandoi: ननद-नंदोई को होली पर करें ऐसे विश, सासु मां कहेंगी- 'मेरी बहू सबसे प्यारी' -
नाखूनों से होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में दूर हो जाएंगे सारे निशान -
Holi 2026: रंगों की मस्ती में न आए कोई परेशानी, इन सावधानियों के साथ मनाएं सुरक्षित होली -
क्या Chandra Grahan के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
Holi Wishes 2026 For In-Laws: सास-ससुर से लेकर साले-साली तक; होली पर ससुराल वालों को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Chandra Grahan 2026: आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अनिष्ट से बचने के लिए राशि अनुसार करें इन चीजों का दान -
Holi 2026 Wishes For Jiju: मीठी-मीठी गुझिया खाइए...इन मजेदार शायरियों से जीजा जी को दें होली की शुभकामनाएं -
Chandra Grahan 2026: क्या सूतक काल में गर्भवती महिलाएं सो सकती हैं? जानें क्या कहता है शास्त्र और विज्ञान -
Happy Holi Wishes 2026: पिचकारी में भर लिया रंग…होली पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 17th March: इन राशियों पर रहेगी आज देवी लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी इनकी आर्थिक तंगी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको व्यर्थ की चिताओं से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सेहतमंद रहकर ही आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम बनते बनते बीच में अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप एक साथ कई कार्य निपटने से बचें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही आपसे छोटी-छोटी गलतियां हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। धन संबंधित कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घरेलू जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई आपकी कोई बात उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि हाल ही में आपने कोई नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। कोई भी नया व्यावसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आप प्रेम विवाह करने का फैसला कर सकते हैं। मुमकिन है आप अपने साथी से भी इस विषय पर बातचीत करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो अपने समय का सदुपयोग करें। कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर बाहर निकलें और खुली हवा में सैर करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको छुटकारा मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरुर करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। ऐसे में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोग यदि साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा ना रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:35 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़े। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को कुछ कोई ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है। खर्च कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप सजग रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपनों की भावनाओं का खास ख्याल रखें। अपनी मर्जी ना चलाएं। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है और उनके विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान हो सकता है। उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। दफ्तर में आपको समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। मुमकिन आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापारियों का दिन औसत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से उनके मन में चल रही है उलझनों के बारे में जानने का प्रयास करें अन्यथा वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। माता पक्ष से लाभ संभव है। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहसबाजी आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च ना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय लेने से बचें। घर के किसी सदस्य का कमजोर स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी शारीरिक थकान बढ़ सकती है, साथ ही आप मानसिक रूप से भी दबाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को लेकर आप अपने बड़े बुजुर्गों से बातचीत कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय पैसों के मामले में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने विरोधियों से भी सावधान रहें। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के लिए आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। घर के किसी सदस्य का खराब बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। मुमकिन है आज आप भावनात्मक रूप से भी काफी कमजोर महसूस करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जल्द ही ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











