Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 17th May: धनु राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता है, इनके भी खुलेंगे भाग्य
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें आप ज्यादा इधर उधर करने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो आज आपको उसे चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपकी लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उनकी गैर जरूरी मांगों के आगे ना झुकें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं। मुमकिन है आपको कुछ अतिरिक्त समय भी देना पड़े। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज का दिन आपके शादीशुदा जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपनी बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं और आज आपके बीच ढेर सारी प्यार भरी बातें भी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इस समय छोटा मोटा निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा ना करें, साथ ही आप अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो हो सकता है आपका यह काम बीच में अटक जाए। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले से आपको छुटकारा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पुराने हिसाब किताब को लेकर थोड़े व्यस्त भी रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपका सामना किसी बड़ी चुनौती से हो सकता है, लेकिन आप संयम से काम लें क्योंकि अंत में जीत आपकी ही होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की दूरियां कुछ कम हो सकती हैं। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो समझदारी से खर्च करें, साथ ही अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें। यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। वहीं नौकरीपैशा जातकों के सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका काम भी समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के बहकावे में ना आने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। बड़े फायदे के लिए आप छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचें। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को और भी कमजोर बना सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में ना करें। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश करें। आपका कड़क रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बेहद दुखद रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आए। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें। मुमकिन है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। तनाव के कारण आज आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











