Latest Updates
-
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद
Aaj Ka Rashifal 17th May: ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, प्रमोशन और धन लाभ का बन रहा है योग
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के हाथ भी अच्छा अवसर लग सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल होते हैं तो तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे 11:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा समाचार आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नज़र आ रही है। आज घर के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरी हो या व्यापार अपने सभी काम आप समय पर पूरे करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5:15 से रात्रि 8:35 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, लेकिन गलत शब्दों का प्रयोग करने से आपको बचने की आवश्यकता है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खानपान में लापरवाही न करें अन्यथा आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। यदि किसी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। हाल ही में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों और परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 6:50 से 9:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से काम लें और अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो समस्या हो सकती है। दफ्तर में आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा देखकर बहुत काफी प्रभावित होंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं जो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी फोकस कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको पैसों से जुड़ा कोई भी काम बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चो की लिस्ट में कटौती करें। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज न करें। आपका ऐसा रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने सभी काम मजबूती के साथ करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और वीजा आदि को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से बचें। पैसों की स्थिति मजबूत आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:40 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। झूठ का सहारा बिल्कुल न लें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी मेहनत करेंगे। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर आप छोटी सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
माता-पिता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। दफ्तर में काम में आपका मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications