Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके
Aaj Ka Rashifal 17th November: ग्रहों की बदली चाल, इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसी में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। हो सके तो आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें। पैसों के लिहाज से दिन औसत रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों को कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। यदि कुछ समय से आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सुखद रहेगी। आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको ज्यादा तला, भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और आप लंबे समय से रोजगार की तलाश में है तो आज आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज पिता आपसे जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आप ज्यादा चिंतित ना हों। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में लंबे समय से यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों के मामले में आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
किसी भी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर निकलने से पहले आप अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई कठिन और बड़ा काम सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको अपने किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजना का अच्छा लाभ हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। घर के सदस्यों की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है जिसे पाकर आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पार्टनरशिप टूट सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अचानक कोई नई जिम्मेदारी सौंप जा सकती है। ऐसे में आज वर्कलोड बढ़ने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका ना मिले। आज जीवनसाथी का मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच टकराव संभव है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। सोचे, विचारे सभी कार्य पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक योजना को गति मिलेगी और पैसा आपकी तरफ आएगा। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगा सकता है। अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक, खिलौने, खाने पीने की चीजें आदि का कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी कारणवश यदि आप जीवनसाथी आपसे दूर हैं तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में ही खोए रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से आप किसी नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी में वृद्धि संभव है। इसके अलावा आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। घर कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको संयम से काम लेने की जरूरत है। उचित समय आने पर परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे किसी को भी उधार देने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में बाधा आने की संभावना है। आज आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। काम का प्रेशर बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव संभव है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। पुराना कोई मामला उभरने के कारण घर में झगड़े हो सकते हैं। बात जब अपनों की आती है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। चिंता और थकान के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। दफ्तर में आज आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का हल ढूंढने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको इससे जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप बचत पर अधिक ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मौसम में बदलाव के कारण कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आप पर कामकाज का बोझ अधिक है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। काफी दिनों बाद आपको अपने किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। हंसी मजाक या ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण कागजी काम आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ना करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत में सुधार के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











