Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 17th October: कन्या राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वारा, क्या है आज आपके भाग्य में?
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी के साथ यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7:05 से 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोंकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम हो जाने के कारण आज आपके कार्य में बाधा आएगी। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। आज मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास और भी बढ़ेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव सकता है। जल्द आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ने लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 5:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:35 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको किसी को भी धन उधार देने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। व्यापारियों के किसी कार्य में कानूनी अड़चन सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4 से 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। खानपान में गड़बड़ी ना करें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:25 से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में यदि किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:20 से 9:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार में तेजी आएगी। आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने विरोधियों से संभलकर रहें। आज वे आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों उसे ज्यादा उम्मीद ना रखें नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापारियों को आज जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ने का भी निर्णय लेंगे। जीवनसाथी से ऐसा कोई वादा ना करें जिससे आप पूरा न कर पाएं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
