Aaj Ka Rashifal 17th September: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, इन 2 राशियों का भी बदलेगा भाग्य

अगर आप जानने के लिए उत्सुक है कि आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आज आपको किसी बड़ी कंपनी से कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 17th September Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज बच्चों के साथ जरूर बिताएं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से पेश आएं अन्यथा जरा सी चूक आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम लंबित है तो उसके पूरे होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आज किसी भी कार्य को करते समय आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:10 से 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति महसूस होगी। काफी दिनों बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते जाएं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कोई जरूरी बदलाव भी करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूर से ज्यादा खर्च न करें। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

खाने पीने की चीजों को कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया आंसर लग सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप सिंगल है तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण उच्च अधिकारी आज आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में आपके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आज काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, September 17, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion