Latest Updates
-
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 18th April: इन 5 राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि
आज 18 अप्रैल, गुरुवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए आप एक साथ कई कार्य करने से बचें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है, साथ ही आपके प्रदर्शन में गिरावट भी आएगी। आज आपको अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। कोई भी कागजी काम आप जल्दबाजी में ना करें। घर में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपने शौक को अपना प्रोफेशन बनाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। दफ्तर में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सेहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का मामला आज नरम गरम रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्रेम जीवन हो या फिर दांपत्य जीवन आज आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। अपने साथी के साथ आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला ना लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के करियर में एक नया मोड़ आने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 8:05 से 10:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आज अपनों की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल जाए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको एक सही आर्थिक योजना की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको ज्यादा लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। इसके अलावा आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके अपनों को आपसे दूर कर सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको कोई दृढ़ और कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। ऐसे में आपके दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन करने वाले हैं तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपके सीने में जलन, दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 8:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपको पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। इससे ना सिर्फ आज आपकी काफी तारीफ होगी बल्कि बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। यह सब आपकी समझदारी का ही नतीजा है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी। आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। अगर हम विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका मन नहीं लग रहा है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप ध्यान का भी सहारा लें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोग यदि अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ अलग और हटकर करने का विचार कर रहे हैं उसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको योजना पर काम शुरू कर देना चाहिए। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आज आपको आश्चर्यचकित कर देगा। आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए काफी बोरियत भरा रहने वाला है। आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपनी किसी रुचि पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। मुमकिन है आज आप किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा कर पाएं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो अचानक उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी बढ़ाने आपका प्रयास सफल होता नजर आ रहा है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ जाएगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी विषय में आप बेहद कमजोर हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें, साथ ही आप गुरुजनों की भी मदद लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आप खूब जश्न मनाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास और उत्साह आज हर किसी को प्रभावित करेगा। व्यापारियों को अच्छे फायदे के लिए व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











