Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal 18th August: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। भविष्य में यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आप सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें नहीं तो आपसे गलतियां हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी आर्थिक लेनदेन आप जल्दबाजी में ना करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खोने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। आपकि बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। जल्दबाजी और गुस्से में आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें और अपने काम पर फोकस करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों के लिहाज से दिन ठीक रहने वाला है। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आपको अपने खर्चे पर काबू रखने की आवश्यकता है। कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आप खुद पर भरोसा रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने वाली है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। यदि हाल ही में अपने कोई निवेश किया तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लगेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। यदि शरीर के किसी हिस्से में दर्द की समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आप दावत आदि का आयोजन कर सकते हैं। ऐसे में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











