Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Aaj Ka Rashifal 18th December: देवी लक्ष्मी की कृपा से आज इन 4 राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी संगति को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप उन पर अधिक ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप समय रहते नहीं संभलेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। दफ्तर में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों पर लंबी यात्रा करने से बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। मुमकिन है आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएं। नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में गप्पेबाजी करना महंगा पड़ सकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 2:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ने की संभावना है। मुमकिन है आपका आर्थिक नुकसान भी हो। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से आप पर वर्कलोड अधिक है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है। काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपके जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। खासतौर पर करीबियों के साथ आर्थिक लेनदेन करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय की कड़वी जुबान आज आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय:प्रातः 4:15 से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लेनी चाहिए। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। अक्सर जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपको मुश्किल में डाल देते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापारियों को नई व्यावसायिक योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आपने हाल ही में किसी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 12:50 से 1:55 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वाद विवाद से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। आज संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। उनकी शिक्षा या सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। मुमकिन है आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात भी साझा करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको अपने रिश्ते में नएपन का एहसास होगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक स्थितिआपकी पहले से बेहतर होगी। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी लें। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का भी आयोजन करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने का संकेत मिल रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपैशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 4:25 से रात्रि 8:45
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। आज आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 7:20 से 11:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











